
यूपी में रिक्रूट आरक्षियों का हुआ परेड दीक्षांत समारोह
यूपी में रिक्रूट किए आरक्षियों का रविवार को दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। रंगरूटों ने प्राप्त प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। बेहतर करने वाले सम्मानित हुए।

हमार दुनिया
यूपी में रिक्रूट आरक्षियों के परेड दीक्षांत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि 2017 से पहले जो पुलिस स्वयं संकट में थी, वह अब देश के बेहतरीन पुलिस बल के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सत्ता के सामने माफिया का राज नहीं चलता। रिजर्व पुलिस लाइंस में लखनऊ में 2025 बैच के पुलिस आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री बोल रहे थे। उन्होंने कहा पूर्व में प्रदेश अस्थिरता और अराजकता का पर्याय था। राज्य में 2017 से पहले जहां दंगे होते थे, वहीं आज पुलिस दंगे होने से पहले ही उन्हें रोकने में सफल है। नये आरक्षियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, 'कानून अपराधी के प्रति जितना कठोर हो, नागरिकों के प्रति उतना ही संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान के साथ आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
नौ वर्षों में दो लाख 18 हजार पुलिसकर्मी हुए भर्ती
यूपी में रिक्रूट आरक्षियों के परेड दीक्षांत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में दो लाख 18 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती और एक लाख से अधिक को प्रोन्नति दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का बजट 2017 की तुलना में तीन गुना बढ़ाया गया है तथा सात पुलिस आयुक्तालय स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश एटीएस को एनआईए के मानक के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 75 जिलों में साइबर थाने और फोरेंसिक लैब स्थापित की गई हैं। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस भर्ती में 20 प्रतिशत बेटियों को शामिल किया गया है। योगी ने कहा, प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, बाद में उतना ही कम खून बहाने की नौबत आएगी। पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासन है। समारोह में मुख्यमंत्री ने आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए।
चित्रकूट जिले को मिले 499 पुलिसकर्मी
यूपी में रिक्रूट आरक्षियों में चित्रकूट जिले को 499 नए आरक्षी मिले। रविवार को पुलिस लाइन प्रांगण में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने इन आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने के लिए प्रेरित किया।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



